ईरान की इस्लामी क्रांति के सिपाहे पासदारान के थल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर मुहम्मद पाकपूर ने कहा है कि रेगी आतंकवादी समूह से जुड़े चार नेटवर्क नष्ट कर दिए गए हैं। उन्होंने आज राजधानी तेहरान में एक सभा में कहा कि रेगी आतंकवादी गिरोह से जुड़े तीन गिरोह जो मार्च में ईरान में नौरोज़ के अवसर पर आतंकवादी गतिविधियाँ करने का इरादा रखते थे पूरी तरह से पहचान लिए जाने के बाद नष्ट कर दिए गए हैं।
ईरान की इस्लामी क्रांति के सिपाहे पासदारान के थल सेना के कमांडर ब्रिगेडियर मुहम्मद पाकपूर ने कहा है कि ईरान के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित शांति ईरान के धुरंधरों के त्याग और फिदाकारी का परिणाम है उन्होंने कहा कि ईरान की सिपाहे पासदारान सेना किसी भी प्रकार के खतरे का मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
समाचार समाप्त
........
166